अलवर के दशहरा मैदान में मंगलवार शाम 7 बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। सबसे पहले कुंभकरण और फिर मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। इसके बाद रिमोट का बटन दबाते ही रावण की आंखों से आंसू निकलने लगे। मुंह व सिर से चिंगारियां निकलने लगीं। रावण का पुतला जलने लगा। दहन देखने के लिए शहर सहित जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले शाम 6:30 बजे शोभायात्रा और झांकियां दशहरा मैदान पहुंचीं। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने पूजा-अर्चना और आरती की।