शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 10 दिन कर कर दिया है, जबकि शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां जनवरी में की गई हैं। सत्र में 237 कार्यदिवस रहेंगे। 69 अवकाश, 52 रविवार, 4 शैक्षिक सम्मेलन के अवकाश और 1 एचएम पावर का अवकाश सहित मिलाकर 126 छुट्टियां रहेंगी। 2 दिन कलेक्टर की ओर से घोषित अवकाश भी होगा। अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर में और वार्षिक परीक्षा मार्च में होगी। अब संस्था प्रधान पावर की छुट्टियां कम कर दी गई है। पहले संस्था प्रधान को पूरे साल में 2 अवकाश का पावर था। अब एक ही कर दिया गया है। उधर, शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार स्पष्ट आदेश जारी करे। शीतकालीन अवकाश जनवरी में शिफ्ट जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बार बार अवकाश में बढ़ोतरी करनी पड़ती है। इस परेशानी को दूर करते हुए विभाग ने इस बार शीतकालीन अवकाश जनवरी में ही शिफ्ट कर दिया है। पहले 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक होता था। अब इसको 31 दिसंबर से 10 जनवरी कर दिया गया है। इस साल भी 5 जनवरी से 15 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी के चलते अवकाश में बढ़ोतरी की गई थी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते सर्दी अब जनवरी में अधिक पड़ती है। कई बार सर्दी के कारण अलग से अवकाश घोषित करना पड़ता है। इस कारण इस बार शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक किया गया है। पंचांग की प्रमुख तिथिनया सत्र 1 अप्रैल से परीक्षाएं इस प्रकार होंगी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती गलत है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रवक्ता मुकेश मीणा का कहना है शिक्षक संगठनों ने शिक्षामंत्री से कटौती पर विरोध जताया था।