ब्यावर| अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान विद्यालय शिक्षा, जिला ब्यावर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 व 19 सितंबर को रायपुर में होगा। कार्यक्रम श्री गोविंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के परियोजना प्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा रहेंगे। कार्यक्रम में शंकर लाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, जगदीश गुर्जर, नरेंद्र कुमार सोनी, भावना मीणा, रघुवीर सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। जिला मंत्री प्रकाश सालवी ने बताया कि सम्मेलन में संत रविदास जयंती व्याख्यानमाला होगी।