लवाण| 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन लवाण से निकलने वाली 33 केवी लवाण एवं पाटन लाइन तथा 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन तुंगा से 33 केवी सब स्टेशन जग सहायपुरा की विद्युत सप्लाई मेंटीनेंस कार्य के चलते 18 िसतंबर को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता प्रसादी लाल मीणा ने बताया कि इस दौरान लवाण शहर सहित रजवास, मोहनपुरा, खानवास, खानपुरा, शेरसिंह रजवास, जेलमपुरा, खंडेवल, हरियाणा, पिपलिया चैनपुरा, देवरी, झोपड़ियां, भुरलाभुतपुरिया एवं लवाण के आसपास के क्षेत्रों के गांवों में बिजली आपू्र्ति बंद रहेगी।