मेहंदीपुर बालाजी | उदयपुरा फीडर पर 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते गुरुवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत निगम के अनुसार निर्धारित अवधि में उदयपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। दौसा | जिले में मानसून की सक्रियता को देखते हुए वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का समय 16 जुलाई से बदल जाएगा। अब योजना के तहत कार्य प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक विश्राम काल रहेगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का समय अस्थायी रूप से प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया गया था। अब मौसम में परिवर्तन तथा जिले में मानसून की सक्रियता को देखते हुए कार्यों का समय पुनः सामान्य कर दिया गया है। .पाटोत्सव पर हवन कहां : गणेश मंदिर सब्जी मंडी दौसा समय : दोपहर 12.00 बजे