भास्कर न्यूज|ब्यावर विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सीएसडी द्वितीय ने बताया कि ब्यावर के 33/11 केवी सेदरिया जीएसएस और गोविंदपुरा जीएसएस पर रविवार सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान उक्त जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे जिनमें 11 केवी आशापुरा फीडर, 11 केवी पाली बाजार फीडर, 11 केवी बिजयनगर रोड फीडर, 11 केवी उदयपुर रोड फीडर, 11 केवी देलवाड़ा लसाड़िया फीडर, 11 केवी सेंदड़ा रोड फीडर, 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर, 11 केवी सिरोला फीडर, 11 केवी केंद्रीय विद्यालय फीडर, 11 केवी पीएचईडी फीडर, 11 केवी जालिया फीडर सहित आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार रविवार को 33/11 केवी ब्यावर खास जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी सरमालिया फीडर की विद्युत सप्लाई आवश्यक मरम्मत के कार्य के कारण बाधित रहेगी सहायक अभियंता रीको ने बताया कि सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तक विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान सरमालिया, सरगांव, पिलानी, नयासर सहित आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।