राजस्थान विद्युत मजदूर कांग्रेस ने बिजली निगम के निजीकरण का विरोध करते हुए 10 मांगों को लेकर बुधवार को ऊर्जा विभाग शासन सचिव के नाम एईएन शहरी व ग्रामीण को ज्ञापन दिए। ज्ञापन में बिजली निगमों में विभिन्न मॉडल पर किए जा रहे निजीकरण को रोकने व निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन में डिस्कॉम कर्मचारियों को साइकिल भत्ते के बजाय बाइक भत्ता दो हजार देने, आरजीएचएस में ओपीडी लिमिट राज्य कर्मचारियों के अनुसार करने, सादुलपुर खंड कार्यालय के अधीन चांदगोठी व सिद्धमुख नए सब डिविजन खोलने आदि मांगों का उल्लेख किया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मोहम्मद अल्ताफ, महामंत्री देवी सिंह राठौड़, अमर सिंह स्वामी, कमल सिंह, सुशील वर्मा, विजय सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।