भाड़ौती | मैं सरपंच होता तो गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक सड़क मार्ग पर रोशनी के लिए लाइटें लगवाता। नालों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था करता। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी खुलवाता। गांव के प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपराधों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करता। -एडवोकेट राधेश्याम जोगी , बंधा