शहर में शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व सीजेआई सूर्यकांत का दौरा और आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच होने जा रहा है। इसके चलते जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, सहकार मार्ग, लालकोठी, सी-स्कीम और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। अलग-अलग समय पर इन मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने बताया कि वीवीआईपी विजिट के दौरान एयरपोर्ट से राजस्थान यूनिवर्सिटी तक जेएलएन मार्ग के यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। शाम को मैच के दौरान यूनिवर्सिटी गेट से यूनिवर्सिटी मोड़ टोंक रोड की तरफ आने वाले यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट किया जाएगा। यहां पार्किंग निषेध; मैच के दौरान गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक, रामबाग से 22 गोदाम सर्किल तक, स्टैच्यू सर्किल से विधानसभा तिराहा तक जनपथ और विधानसभा तिराहा से फ्रूट मंडी कट टोंक रोड तक पंकज सिंघवी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। मैच समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गेट के हिसाब से पार्किंग व्यवस्था