सवाई माधोपुर जिले के इटावा बालाजी गांव में सोमवार छप्परपोश मकान में बिजली तारों में स्पार्किंग के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। अंदर सो रहे युवक ने लपटों के बीच से बाहर आकर जान बचाई। आग की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत हो गई। वहीं पशुओं का चारा, सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 4 लाख रुपए का घरेलू सामान नष्ट हो गया। बिजली तारों में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अंदर सो रहा था बच्चा, हिम्मत दिखाकर बचाई जान घटना के समय घर के अंदर अंकित का छोटा भाई गोलू सो रहा था। स्थिति बेहद गंभीर होने के बावजूद गोलू ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग की लपटों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घरेलू सामान, पशु और जेवरात जलकर राख इस अग्निकांड में घर में रखा लगभग पूरा सामान नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से 4 बकरियां, पशुओं का चारा, गेहूं और करीब 60 किलो घी जल गया। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी पूरी तरह नष्ट हो गए। करीब 4 लाख रुपए का नुकसान परिवार को इस हादसे में लगभग 4 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बड़ा नुकसान हो गया था। घटना के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।