सीकर में बाईपास स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में आज डिजिटल मोबाइल वैन का शुभारंभ और कोडिंग सीख रहे स्टूडेंट्स की IDEATHON प्रतियोगिता हुई। स्कूल के संस्थापक शिवराम चौधरी ने बताया कि डिजिटल मोबाइल वैन के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की सरकारी स्कूलों के बच्चों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के AI, कोडिंग, रोबोटिक्स, एंट्रप्रेन्योरशिप और फाइनेंशियल लिटरेसी के बारे में सिखाया जाएगा, इसके लिए 108 घंटे का एक कोर्स डिजाइन किया गया है। ताकि बच्चे जॉब ढूंढने वाले नहीं बल्कि जॉब देने वाले बन सकें। डिजिटल माेबाइल वैन में 18 लैपटॉप, 3D प्रिंटर, पॉडकास्ट सेटअप, डिजिटल उपकरण, एलईडी और प्रोजेक्टर लगे हैं। गांवों के बच्चों को मॉडर्न एज्युकेशन से जोड़ने के लिए यूरो इंटरनेशनल स्कूल ने एडटेक कंपनी के साथ मिलकर कोडिंग व AI एज्युकेशन से लैस MY SCHOOL-MY STARTUP मोबाइल वैन तैयारी की है। इस वैन में बैठकर ग्रामीण स्कूलों के स्टूडेंट्स पॉडकास्ट भी कर सकते हैं, जिससे बच्चों में सेल्फ कॉन्फिडेंस और लीडरशिप डवलप होगी। यूरो स्कूल में आज स्टूडेंट्स के बीच IDEATHON कॉन्टेस्ट हुआ। कॉन्टेस्ट के टॉप-6 विनर्स को सम्मानित किया गया, इनमें 3 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। स्कूल के संस्थापक शिवराम ने बताया कि कॉन्टेस्ट के फर्स्ट विनर गतिक व कनिष्का को 51हजार, सेकेंड विनर रजत चौधरी 31 हजार और थर्ड विनर अरणव व अस्तिक को 21 हजार का इनाम दिया गया।