रानी उपखंड क्षेत्र के चांचोड़ी में चामुंडा के दरबार में धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। रणजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा मंडल, नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नन्ही-मुन्नी बालिकाओं के नृत्य के लिए अलग से व्यवस्था की है।