ब्यावर| भूतपूर्व सैनिक कल्याण समाज संस्था, ब्यावर के सूबेदार बाबू सिंह रावत के निधन पर संस्था के सदस्यों ने उनके गृहग्राम लगेत खेड़ा पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 65 वर्षीय बाबू सिंह ने वर्ष 1982 में भारतीय सेना में सेवाएं शुरू की थीं। अध्यक्ष जसवंत सिंह भाटी, राजू सिंह रावत, केसर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।