कस्बे में श्री सुमति शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय राणावास के तत्वावधान में चल रही 70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। संस्था प्रधान अरुण प्रतापसिंह के अनुसार पार्श्वनाथ विद्यालय वरकाना ने सेंटपॉल स्कूल पाली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस स्कूल पाली ने बिरला स्कूल सोजत को पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। तीसरे स्थान के मैच में बिरला स्कूल सोजत ने सेंटपॉल स्कूल पाली को हराया। अब फाइनल मुकाबला पार्श्वनाथ विद्यालय वरकाना और डीपीएस स्कूल पाली के बीच होगा। संस्थान निदेशक डॉ. जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समापन कार्यक्रम 23 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जय सभागार में होगा। इसमें पी. मोहन लाल जैन गादिया और हुकम गिरी अतिथि रहेंगे।