फलोदी के भीकमकोर कस्बे में युवक रावल सिंह पातावत की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गैंगवार जैसी घटना में जिला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल दो पिस्टल, तीन राउंड गोली और तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं। यह था मामला 21 मार्च 2026 को फलोदी के मतौड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर गांव के बस स्टैंड पर 26 वर्षीय रावल सिंह पातावत को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस एवं 5/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। इससे तीनों वांछित आरोपियों की पहचान हुई। टीम ने दो आरोपियों को पंजाब के अमृतसर पार्किंग एरिया से और एक आरोपी को जोधपुर ग्रामीण के औसियां पहाड़ी क्षेत्र से भागते हुए धर दबोचा। अभियुक्तो की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी. 1. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी। 2. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण। 3. प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण
आरोपियों के इशारे पर पुलिस ने अभियुक्त रघुवीरसिंह के घर से घटना में इस्तेमाल हथियार व वाहन जब्त कर लिए। रघुवीर सिंह के घर से एक पिस्टल और अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई। दुर्ग सिंह व गोपी लाल के कब्जे से एक पिस्टल, तीन राउंड गोली और एक सिट्रॉन कार जब्त की गई। प्रेम डोगियाल के पास से वारदात वाली मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि रावल सिंह, रघुवीर सिंह और दुर्ग सिंह के बीच पुरानी गैंगवार वाली रंजिश चल रही थी। यह रंजिश कई अपराधिक घटनाओं के बाद गहरी साजिश में बदल गई थी। कुछ महीने पहले इसी विवाद में रावल सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका था, जिसमें उसके हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए थे। उस समय पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था, लेकिन बाद में रावल सिंह की हत्या कर दी गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए अति.पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में सर्कल अधिकारी वृत लोहावट नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर सलीम खान, थानाधिकारी मतौड़ा अमानाराम व जिला टीम प्रभारी गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। आरोपी प्रेम डोगियाल के विरूद्व कुल 3 मामले दर्ज हैं जो कि मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से संबंधित हैं। आरोपी गोपीलाल के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। वहीं दुर्गसिंह के खिलाफ 3 और रघुवीरसिंह के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है। --- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जोधपुर में रावलसिंह हत्याकांड पर समाज का धरना समाप्त:मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात माने; दिन में लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया था आरोप जोधपुर रेंज के फलोदी में हुए रावल सिंह हत्याकांड के बाद समाज के लोग मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए थे। मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर के आश्वासन के बाद धरना देर रात समाप्त किया गया। खींवसर ने मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और वित्तीय सहायता के लिए फलोदी जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
बस स्टैंड पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या:नीचे गिरने पर सिर में मारी आखिरी गोली, पहले भी हमला कर तोड़ चुके थे हाथ-पैर फलोदी में बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। एक के बाद एक युवक के गोलियां मारी। खून से लथपथ हालत में युवक जमीन पर गिर गया, तो बदमाशों ने पास जाकर सिर में गोली मार दी। तीनों बदमाश हेलमेट लगाकर आए थे। वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)