ब्यावर |श्री गोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में कुटुंब प्रबोधन भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य नूतन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कनिष्ठ, मध्य, वरिष्ठ वर्ग में कराई गई। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र काबरा ने कहा कि कनिष्ठ वर्ग में लीशा, मध्य वर्ग में आशा, वरिष्ठ वर्ग में साक्षी अजमेरा को प्रथम स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के डॉ. रमेशचंद शर्मा, राजेंद्र काबरा, कन्हैयालाल शर्मा, रविन्द्र मेडतवाल, अभयदेव आर्य, उमंग शर्मा, श्यामलता सोनी, अंजू शेखावत, ममता, भारती, प्रगति, निशा सहित अन्य उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका निर्मला कुमावत व रेखा राठौड़ ने निभाई। संचालन सविता कपूर ने किया। इसी प्रकार अंबाबाड़ी स्थित डीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुटुंब प्रबोधन भाषण प्रतियोगिता हुई। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर के पदाधिकारी दीपक रांकावत, अनुज खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 में अनिशा प्रथम रहीं। मध्य वर्ग कक्षा 9 से 10 में विनय प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग कक्षा 11 से 12 में दिव्या प्रथम रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक कुलदीप सिंह राठौड़, एचओडी जाहिदा शेख, प्रधानाचार्या हेमलता देवी भाटी, निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। निदेशक कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा, ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। दूसरी ओर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदड़ा रोड में कुटुंब प्रबोधन भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने अपने विषयों पर प्रस्तुति दी। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 में राधिका प्रथम रही। मध्य वर्ग कक्षा 9 से 10 में गायत्री प्रथम रही। वरिष्ठ वर्ग कक्षा 11 से 12 में प्रियंका प्रथम रही। अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, पारितोषिक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर के अजय सोमाणी, अनिल भराडिया, अशोक मेवाड़ा, नरपत सिंह रावत मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रमेश चंद दाधीच उपस्थित रहे। शिक्षक व निर्णायक कमल भाटी, सुमन तंवर, पिंकी देवी, मंजू पंवार, जयश्री खंडेलवाल, साहिब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।