भास्कर न्यूज | दहीखेड़ा क्षेत्र के फूंगाहेड़ी गांव में सोमवार सुबह 7 बजे किसान सांवरिया नागर खेत पर गया, जो वापस नहीं लौटा। खेत में वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। पास में काम कर रहे बड़े भाई पवन नागर ने घटना देखी। पवन ने तुरंत बिजली बंद करवाई और भाई को तार से छुड़ाया। बाद में उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने सांवरिया नागर 25 को मृत घोषित कर दिया। घटना से वृद्ध पिता रामप्रसाद नागर, पत्नी, भाई सहित परिवार को भारी सदमा लगा। घर में चीख-पुकार मच गई। खानपुर सीआई रविंद्र सिंह काविया ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।