भीलवाड़ा | नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने साइंटिस्ट-बी के 243 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। चयन गेट स्कोर के आधार पर होगा। इस भर्ती में कंप्यूटर साइंस व आईटी के 168 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के 25 व डेटा साइंस एवं एआई के 50 पद शामिल हैं। भीलवाड़ा | तारबंदी योजना में बदलाव करते हुए अनुदान के लिए न्यूनतम भूमि की सीमा 1.5 हेक्टेयर से घटाकर 0.5 हेक्टेयर कर दी है। अब 0.5 हेक्टेयर जमीन वाले किसान व्यक्तिगत या पड़ोसी के साथ मिलकर राज किसान साथी पोर्टल पर जमाबंदी, जनाधार व नक्शे के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।