टोंक | पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय स्कूल, छान (टोंक) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित जा रहे हैं। स्कूल प्राचार्य अनिल कुमार जांगिड़ ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में टोंक जिले के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। कक्षा 3 व 4 का अध्ययन भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पूर्ण शैक्षणिक सत्र के दौरान नियमित रूप से कर उत्तीर्ण किया हो।