राजसमंद | राड़ाजी बावजी के अनन्य भक्त के सौजन्य से आनंदमार्ग सेवा दल के सदस्य अनुपम खिलनानी और आनन्दमयी ने तरसिंगडा भील बस्ती में असहाय कैरिग गमेती के परिवार को मदद दी। कैरिग गमेती लंबे समय से बीमार हैं। वे खुद बिस्तर से उठ नहीं पाते। सेवादल सदस्यों ने उनके लिए राशन सामग्री दी। दैनिक उपयोग का सामान दिया। आर्थिक सहायता भी दी। कैरिगलाल की देखभाल उनकी पत्नी बागुबाई करती हैं। उनके चार लड़के भी सेवा करते हैं। परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है।