पाली| शहर में वन विभाग ऑफिस के पास और मंडिया फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। दोनों जगह दमकल कर्मियों को आग को कंट्रोल करने में 1-1 घंटे का समय लगा। फायरमैन पारस गहलोत ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे मंडिया रोड जीएस फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में आग लगी। दो दमकल गाड़ियों ने काबू किया‌। आग समय पर काबू नहीं होती तो फैक्ट्री तक पहुंच सकती थी‌। शाम 7 बजे रेलवे स्टेशन वन विभाग ऑफिस के पास ही खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों में आग लग गई।