नागौर उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा विधिक माप विज्ञान संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को नागौर में इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नागौर शहर सहित बासनी की तीन प्रमुख इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपकरणों पर निर्धारित घोषणाओं, विक्रय मूल्य तथा विधिक माप विज्ञान से संबंधित अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। निरीक्षण में दो फर्मों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि एक फर्म पर आवश्यक घोषणाएं पूर्ण नहीं होने के कारण 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।