पंचायत आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने एनआईसी कक्ष में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया। इसके माध्यम से मतदान दलों में रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी और एपीओ-1 से एपीओ-4 तक के कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को चुनाव से जुड़े सभी कार्य गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आगामी चरणों में आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों के गठन सहित अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।