आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सघन कार्रवाई की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को जैसलमेर शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि इस दौरान शेक, जूस, कार्बोनेटेड और फ्रूट बेवरेजेज के कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए खाद्य व्यवसायियों को शुद्ध सामग्री के उपयोग और दुकानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला जोधपुर भेजा गया है। विभाग के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।