अलवर में संगीत, नृत्य और खानपान के शौकीनों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताहांत खास रहने वाला है। लॉर्ड्स स्कूल और लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी की ओर से 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को चिकानी स्थित लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में लॉर्ड्स-ए-पलूजा संगीत एवं खानपान उत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दैनिक भास्कर मीडिया सहयोगी है। लोलापलूजा की तर्ज पर होने वाले इस दो दिवसीय उत्सव में संगीत, नृत्य, खानपान और हैलोवीन की थीम देखने को मिलेगी। पहले दिन 31 अक्टूबर को हैलोवीन विशेष पार्टी होगी। इसके लिए डरावने सेल्फी कॉर्नर और खास फोटो स्थल बनाए जाएंगे। पहले दिन पीएचओ म्यूजिक, खत गीत से पहचान बनाने वाले नवजोत आहूजा और रहनुमा लाइव की प्रस्तुतियां होंगी। 1 नवंबर को बीवाईओबी लाइव की प्रस्तुति होगी। इसके साथ इटली से आ रहीं डीजे ओली एस्से भी संगीत की धुनों पर समां बांधेंगी। आयोजकों के अनुसार, उत्सव में एक विशेष कलाकार की प्रस्तुति भी होगी, जिसके नाम का खुलासा बाद में किया जाएगा। टिकट सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। इन्हें www.lordsapalooza.co m पर बुक किया जा सकता है।