इस वर्ष होने वाली वन्यजीव गणना को लेकर वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। भीषण गर्मी से बचाने के लिए अब गणना का समय बदल दिया है। पहली बार गणना 1 मई को शाम 5 से 2 मई शाम 5 तक होगी। एसीएफ सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गर्मी के कारण वन्यजीव दिन के बजाय शाम और रात की जाएगी। सभी वॉटर हॉल पर 2 से 3 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी वॉटर हॉल पर मचान बनाए जाएंगे।