जिला मुख्यालय के 50 फीट रोड स्थित अशोक नगर के विकास और कॉलोनी से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए बुधवार को अशोक नगर विकास समिति का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। कॉलोनी के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक हुई। चर्चा के बाद अशोक नगर परिवार के सभी सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी बनाई गई। रामचन्द्र पूर्बिया को संरक्षक बनाया गया। अनिल खंडेलवाल, यशवंतकुमार शर्मा को मार्गदर्शक बनाया गया। कमलकुमार जैन अध्यक्ष बने। मांगीलाल देवासी उपाध्यक्ष, गजेंद्र पुरोहित महामंत्री, सुभाष पूर्बिया कोषाध्यक्ष, जगदीश सोनी संयुक्त मंत्री, शिवनारायण शर्मा, राजेश पालीवाल, तरुण पालीवाल, प्रवीण श्रीमाल, जितेन्द्र शर्मा, पवन पोखरणा, मुकेश साहू, मुकेश डामोर, लोकेश पंचोली, प्रभुनाथ, सेवाराम पालीवाल, दीपक सेन, राजकुमार लक्षकार को सदस्य बनाया गया। पंकज जोशी, चंद्रेश कुमावत को मंदिर विस्तार और विकास मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। कमल कुमार जैन का स्वागत करते कॉलोनीवासी।