भीलवाड़ा | विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 अप्रैल सुबह 11 बजे आदर्श धाकड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयागांव बिजौलिया में पूर्व विधायक स्व. विवेक धाकड़ की प्रतिमा का अनावरण होगा। प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित धाकड़ छात्रावास में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ ने बताया कि स्व. विवेक धाकड़ का जीवन सादगी, अनुशासन और समाज के प्रति कर्तव्यबोध के आदर्शों से भरा रहा। उनकी स्मृति को स्थायी और प्रेरक बनाने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर होंगे, जबकि अध्यक्षता श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर करेंगे। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अंता प्रमोद जैन भाया, विधायक जहाजपुर गोपीचंद मीणा, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व राज्यमंत्री सीताराम लांबा, पूर्व विधायक सहाड़ा गायत्रीदेवी त्रिवेदी, पूर्व विधायक आसींद रामलाल गुर्जर, विधायक बूंदी हरिमोहन शर्मा, विधायक बेगू डॉ. सुरेश धाकड़, पूर्व सांसद कोटा रामनारायण मीणा, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक कोटा प्रहलाद गुंजल, पूर्व विधायक भीलवाड़ा विट्ठलशंकर अवस्थी, पूर्व विधायक आसींद हगामीलाल मेवाड़ा और राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इकाई श्री धाकड़ महासभा डॉ. अर्जुन धाकड़ उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ भी उपस्थित रहे।