अलवर| जाटव समाज गंगा मंदिर सेवा समिति की ओर से दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित अम्बेडकर आश्रम व बालिका लाइब्रेरी का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। जाटव समाज के लोगों व पार्षद ज्योति जाटव ने शिलान्यास किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष पूरणचंद अलवरिया, उपाध्यक्ष मदनलाल सुलानिया, सचिव रवि कुमार जाटव, उप सचिव भगवानदास सुलानिया, कोषाध्यक्ष यश मेहरा मौजूद रहे।