जोधपुर | भविष्यवक्ता स्व. पंडित भोजराज द्विवेदी की स्मृति में 31 अक्टूबर को निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर आयोजित होगा। अंतरराष्ट्रीय वास्तु एसोसिएशन की ओर से चौपासनी रोड स्थित जूना खेड़ापति मंदिर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगेगा। विकास शर्मा ने बताया कि इसमें पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी सहित 38 ज्योतिषविद सेवाएं देंगे। शिविर में ज्योतिष, हस्तरेखा, अंकशास्त्र, वास्तु विज्ञान, रेकी, टैरो कार्ड और कृष्णमूर्ति पद्धति सहित विभिन्न विधाओं से जुड़ी जिज्ञासाओं का निशुल्क समाधान किया जाएगा।