चूरू | पंखा रोड स्थित जीवन रेखा हॉस्पिटल की तृतीय वर्षगांठ पर आई सुपर स्पेशलिटी की निशुल्क परामर्श सेवाएं निरंतर जारी है। इस मौके पर नियमित आईपीडी सेवाओं का उद्घाटन आई सुपरस्पेशलिस्ट डॉ. जिला पटेल ने किया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनोहर भाटिया ने बताया कि चूरू जिले में आई सुपरस्पेशलिस्ट पहली बार चालू हुई है, जिसमें डॉ. जिला पटेल अपनी नियमित सेवाएं दे रही है। इसमें पके हुए मोतियाबिंद के लैंस प्रत्यारोपण, आंखों के ऊपर मांस का आ जाना व रेटिना संबंधी समस्त उपचार अत्याधुनिक मशीनों से हो रहा है। निदेशक महेश गोयनका ने हॉस्पिटल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सनी पटेल, यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि गौड़, ऑर्थोपीडिशियन मेजर डॉ. सुदर्शन आर्य, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अकरम खान,आईसीयू प्रभारी डॉ. अमित, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।