भीलवाड़ा | करेड़ा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गौरी देवस्थली ने 325 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरी उपचार की सलाह दी गई। जांच के बाद 7 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। 100 मरीजों को निशुल्क चश्में दिए गए। दवाइयां भी बांटी गईं। मरीजों को तुरंत राहत मिली। शिविर की सफलता में स्थानीय समाजसेवियों और सहयोगकर्ताओं का योगदान रहा। प्यारचंद कुमावत, अरविंद अजमेर, गोपाल शर्मा, पवन बडोला, मुकेश कुमावत, कैलाश कुमावत, अंबालाल कुमावत, सुरेश कुमावत, स्नेहलता कुमावत, जयेश अजमेर, रामलाल, रतनलाल, रामदयाल, शिवानी अजमेर, नेहल अजमेर, कृष्णा कुमावत, शिवदान के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की। आगे भी ऐसे शिविर लगाने की अपेक्षा जताई।