जन सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गणेश मंदिर ट्रस्ट अमरसागर प्रोल द्वारा प्रायोजित 227वां निशुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 अक्टूबर को आयोजित होगा। शिविर संयोजक मनोहरलाल केला ने बताया कि बिसानी नेत्र जांच केंद्र में विशेषज्ञ जांच करेंगे। इसमें फतेहगढ़, रामगढ़, जैसलमेर, मोहनगढ़, पोकरण, फलसूंड, खुहड़ी, देवीकोट, चांदन व नाचना केंद्रों से पूर्व में चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों को प्राथमिकता मिलेगी। समिति अध्यक्ष मांगीलाल टावरी ने अधिकाधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की। सचिव हरिवल्लभ ओझा व सह सचिव सत्यनारायण छंगाणी ने बताया कि केंद्र पर नियमित जांच व चश्मे की सुविधा उपलब्ध है। कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा व उपाध्यक्ष आशाराम सिंधी ने बताया कि मरीजों को आवास, भोजन, दवा, लैंस व चश्मा निशुल्क दिए जाएंगे। ऑपरेशन के इच्छुक मरीज भर्ती के समय पहचान पत्र की प्रति अवश्य साथ लाएं।