भीलवाड़ा | जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 10 मई से जिला स्तरीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर सुखाड़िया स्टेडियम में शुरू होगा। सचिव रामपाल शर्मा के अनुसार 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए होगा। बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। बालिका वर्ग में अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए सत्र रखे गए। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा। खिलाड़ी 10 मई को सुबह 6:30 बजे स्टेडियम में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।