बमूलिया माताजी| राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर चल रहे वृक्ष कुंज अभियान के तहत शनिवार को कस्बे के माताजी मंदिर परिसर में पौधरोपण का शुभारंभ किया गया। ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सेन ने बताया कि परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए यहां करीब 200 फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इससे परिसर की सुंदरता बढ़ेगी। इस दौरान कनिष्ठ सहायक कौशल कुमावत, दुर्गाशंकर सुमन, दीनदयाल सेन, रामेश्वर मालव, रामभरोस वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधे लगाए और देखभाल का संकल्प लिया।