गजनीपुरा गांव के अटल सेवा केंद्र परिसर में प्रशासक कानाराम चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वीआरपी हितेश सोनी ने बताया कि यह ग्राम सभा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (मनरेगा) के तहत संचालित योजनाओं के कार्यों के लेखा-जोखा के लिए आयोजित की गई थी। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 की छमाही के दौरान मनरेगा के तहत किए गए सभी पूर्ण, अपूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। इन कार्यों का वीबी जी राम जी के तहत 10 से 15 जुलाई 2026 तक भौतिक सत्यापन किया गया था। इसके बाद, 16 जुलाई 2026, गुरुवार को आयोजित इस ग्राम सभा में श्रमिकों और ग्रामीणों को किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर प्रशासक कानाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी सेवाराम मीणा, पंचायत समिति जेटिए विक्रम सिंह, बीआरपी सोनू आचार्य, वीआरपी हितेश सोनी, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, कनिष्ठ सहायक कैलाश मीणा, वार्डपंच भंवर लाल चौधरी, अशोक नायक, मोलकी देवी, आयुर्वेदिक नर्स दरिया देवी, साथिन कंचन कंवर और पशुधन सहायक जयदीप सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।