शेरानी आबाद निकटवर्ती रानीगांव में गंगाधर महाराज के 61वें पुण्यतिथि महोत्सव के तहत बुधवार, 23 सितंबर को भव्य मेला भरेगा। मेले की पूर्व संध्या पर आज मंगलवार रात 8:30 बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या सजेगी, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली (मेहंदवास) भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसे लेकर प्रवासी बंधुओं सहित पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह है। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना व आरती के साथ मेले का आगाज होगा। मेले में विभिन्न झूले, खान-पान, कपड़े, खिलौने व जरूरी औजारों की दुकानें मुख्य आकर्षण रहेंगी। दिनभर मेले के बाद शाम को गाजे-बाजे के साथ महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।