कस्बे के पास पीपली आचार्यान गांव में कीर समाज के माताजी मंदिर में नवरात्रि पर गरबा नृत्य की धूम है। शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। महाआरती के बाद समाज के युवक-युवतियां पारंपरिक अंदाज में गरबा करते हैं। ढोल की थाप पर भक्ति गीत बजते हैं। युवक-युवतियां देर रात तक गरबा खेलते हैं। माता की आराधना करते हैं। गरबा के दौरान ग्रामीण भी उत्साह से शामिल होते हैं। धार्मिक आयोजन का आनंद लेते हैं। नवरात्रि के चलते गांव में भक्तिमय माहौल है। मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है।