बूसी कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चल रहे गरबा महोत्सव के पंडालों में पांचवें दिन भी उत्साह बना रहा। बालक-बालिकाओं से लेकर युवा और बुजुर्ग देर रात तक भाग लेते दिखे। खौड़ गांव के खेतलाजी मंदिर, जवाली के चामुंडा माता मंदिर, सांवलता के केशर माता मंदिर, बूसी के महालक्ष्मी मंदिर और जाटों का वास सहित कई मोहल्लों में कार्यक्रम आयोजित हुए।