बाड़मेर | गौड़ ब्राह्मण बालिका विकास संस्थान बाड़मेर की ओर से ब्राह्मण बालिका छात्रावास का शुभारंभ 1 जुलाई बुधवार को किया जाएगा। छात्रावास विप्र रेजिडेंसी हिंगलाज नगर के पास बाड़मेर में है। संस्थान अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने बताया कि छात्रावास की भौतिक सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। यहां ई-लाइब्रेरी, कुक कम हेल्पर, वार्डन, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था है। संस्थान उपाध्यक्ष सोहनलाल गौड़ ने बताया कि बुधवार को प्रातःकाल मंगल कलश धारण किए बालिकाएं छात्रावास में प्रवेश करेंगी। छात्रावास में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना होगी।