भास्कर संवाददाता | चूरू हनुमानगढ़ जिले के गांव मलसीसर में छात्र रजत शर्मा के साथ की गई मारपीट व हमले के विरोध में बुधवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान स्थानीय इकाई ने विरोध जताया व सीएम के नाम कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन दिया। महासभा ने ज्ञापन के माध्यम से सभी आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि बस कंडक्टर व अन्य असामाजिक तत्वों ने छात्र रजत शर्मा पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इससे उसके जबड़े, आंख, सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। सरकार पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, घटना में लिप्त सरकारी कर्मचारियों को तुरन्त बर्खास्त करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री नवीन शर्मा, सुरेश सारस्वत, युवा जिलाध्यक्ष योगेश गोग्यान, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र बावलिया, ओमप्रकाश इंदौरिया, दिनेश बरोड़, कैलाशचंद्र नवहाल, दीवाकर सहल, सत्यनारायण शर्मा, सुशील कुमार, निखिल शर्मा, हरीश शर्मा, सुभाष सहल, नवरत्न शर्मा सहित छ: न्याति ब्राह्मण महासभा, विप्र फाउंडेशन व परशुराम युवा मंच पदाधिकारी उपस्थित थे।