इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज दोपहर में सीकर जिले के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर में गौतम गंभीर को देखकर कई लोगों ने अपने मोबाइल में फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए। बता दें कि हाल ही में वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भी गौतम गंभीर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। गौतम गंभीर ने कहा बाबा मुझे बुलाते हैं और बाबा का आशीर्वाद मुझ पर हमेशा रहता है। मैं चाहता हूं कि बाबा जल्दी-जल्दी मुझे बुलाए। मंदिर में जो दर्शनों की व्यवस्था है वह काफी बेहतर है। मेरा मानना है कि आने वाले वक्त में और भी लोग यहां पर आए और बाबा का आशीर्वाद ले। बाबा को हारे का सहारा इसलिए कहते हैं कि जो भी हारकर आता है और बाबा की शरण लेता है उसका अच्छा होता है।