बांसवाड़ा| करवा चौथ व्रत की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति व दुर्गावाहिनी की बहनों ने पारंपरिक मेहंदी कार्यक्रम के जरिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।, आयोजन में कक्षा 12 की छात्रा कनिष्क बागड़िया ने सखियों के हाथों में मेहंदी लगाई। बहनों ने कनिष्क के काम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे हुनर को आगे बढ़ाकर आय का साधन बनाया जा सकता है। जिला प्रचार व प्रसार प्रमुख तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया कि इस अवसर पर मातृ शक्ति की जिला संयोजिका मिथिलेश कौशिक, जिला सत्संग प्रमुख संध्या रस्तोगी और नगर उपाध्यक्ष साधना देवड़ा, सुनीता कौशिक, शशि कटारा, उषा परमार, नेहा भावसार, राजेश्री चौधरी, प्रतिभा जैन आदि मौजूद रहीं।