अकलेरा के घाटोली थाना क्षेत्र के उगेनी गांव में रविवार देर रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप घाटोली थानाधिकारी अजय शर्मा ने बताया- मृतका के पिता नेमीचंद मीणा की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। दो साल पहले हुई थी शादी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पति कुलदीप मीणा, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा मीणा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व उगेनी गांव निवासी कुलदीप मीणा के साथ हुई थी। भाई बोला-तीन दिन पहले हुई मारपीट मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी और ससुराल पक्ष आए दिन उसे परेशान करता था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना पीहर पक्ष को पड़ोसियों द्वारा दी गई। मृतका का पीहर ऊनी गांव में बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच उपाधीक्षक स्तर पर की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।