दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित जूनियर एडिटर सीजन 8 के विजेता बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। सवाई माधोपुर के बौंली गर्ल्स स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में सर्टिफिकेट और सम्मान पाकर स्टूडेंट्स खुश नजर आए। 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित जूनियर एडिटर सीजन 8 में स्कूलों में जूनियर एडिटर की प्रतियां वितरित की गई थीं। जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया था। बच्चों को भास्कर की ओर से एक खाली डमी न्यूज पेपर दिया गया था। जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना से प्रश्नों के जवाब देने के साथ ही रचनात्मक लेखनी का परिचय देते हुए जवाब दिए थे। परिणाम आने के बाद गर्ल्स स्कूल बौंली के चार छात्र–छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के एसएमडी प्रभारी गोविन्द शर्मा, प्रधानाचार्य आशाराम मीणा, सपना शर्मा, राहुल जोशी, आशा मंगल, विजेंद्र प्रसाद मीणा, कमल प्रसाद गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की मीनाक्षी बैरवा, सपना बैरवा, कृष्ण बागरिया, कोमल भांड को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।