धौलपुर में जीके सिटी में शनिवार रात श्री श्याम प्रभु का जागरण संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। जागरण का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन और आरती के साथ हुआ। मधुसूदन जिंदल और अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा का दरबार फूलों और भव्य श्रृंगार से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। 56 भोग की झांकी रही आकर्षण का केंद्र भजन गायक विकास वर्मा एंड पार्टी ने "हारे का सहारा है मेरा बाबा श्याम", "कीर्तन की है रात" और "पवनसुत विनती बारम्बार" जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इन भजनों पर भक्त पूरी रात पंडाल में झूमते और नृत्य करते रहे। कार्यक्रम में भव्य झांकी और छप्पन भोग भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के अंत में बाबा को 'छप्पन भोग' का प्रसाद चढ़ाया गया, जिसके बाद उपस्थित भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। इसी अवसर पर रामगोपाल जिंदल और शांति देवी की 75वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई। मंगला आरती के साथ हुआ समापन इस जागरण में मधुसूदन जिंदल, मृदुल जिंदल, अनीता, गिरधारी लाल, शिवांगी, श्रेया, आरएसएस प्रचारक रौनक कुमार, मुकेश सूतैल, नरेंद्र बरगद मैन, देवेंद्र शर्मा, आकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम तोमर, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पंकज बंसल, कपूर चंद, नरेश शर्मा, नवरत्न, श्रीकांत त्यागी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। सुबह मंगला आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। मधुसूदन जिंदल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति और बाबा के प्रति समर्पण का भाव जगाना है।