रतनगढ़-सरदारशहर रेल खंड पर गोलसर गांव में स्थित रेलवे अंडरब्रिज संख्या 8 गुरुवार से 28 दिन तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन इस अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार और मरम्मत का काम करवाएगा। अंडरब्रिज बंद रहने के दौरान आमजन और वाहन चालकों की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए है। इस रूट पर सफर करने वाले वाहन चालक रेलवे की तरफ से निर्धारित किए गए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सकते हैं। वाहन चालक गांव में ही स्थित अंडरब्रिज संख्या 8XA का उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह नोसरिया गांव में स्थित अंडरब्रिज संख्या 7C से भी जा सकते हैं।