ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में 11 मई को एक ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। किसान महापंचायत के तत्वावधान में यह रैली ग्राम गोनेड़ा से जिला कलेक्ट्रेट तक 101 ट्रैक्टरों के साथ निकाली जाएगी। इस ट्रैक्टर रैली में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में देश और प्रदेश के कई किसान नेता शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर गांवों का दौरा किया रैली की तैयारियों के तहत, किसान महापंचायत के जिलाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आज कोटपूतली तहसील के कई गांवों का दौरा किया। इनमें मोरदा, पनियाला, कालूहेड़ा, मोलाहेड़ा, खेड़की मुक्कड़, रामसिंहपुरा और चिमनपुरा शामिल हैं। जिलाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने सभी किसानों से अपने ट्रैक्टरों के साथ रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश बिजारणिया, प्रदेश मंत्री महेश जाखड़, जिला उपाध्यक्ष शहमाल सिंह, जिला सहसचिव हवलदार उमराव सिंह और कोटपूतली तहसील अध्यक्ष हरसहाय तंवर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।