5 अप्रैल को गांधी पार्क में लोकसभा स्तरीय विशाल आमसभा होगी। इसे लेकर शिवबाड़ी बाईपास फार्म हाउस पर जिले भर के 300 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर बीकानेर जिले की बदहाल स्थिति (बिजली, टूटी सड़कें, पेयजल संकट, प्रशासनिक अव्यवस्था) और पंचायत चुनाव टालने पर रोष जताया। उन्होंने केंद्र में भाजपा नेताओं पर नेहरू, गांधी, इंदिरा गांधी के विरुद्ध अमर्यादित बयानबाजी और राहुल गांधी को जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने इन गंभीर मुद्दों पर बीकानेर जिला संगठन के मौन रहने और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों के बावजूद बड़ा आंदोलन न खड़ा करने पर सवाल उठाए। मेघवाल ने कुछ लोगों पर संगठन में बैठकर युवा कार्यकर्ताओं को गुमराह करने, सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाकर व्यक्तिगत लाभ लेने और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रदर्शन में ज्यादातर भाजपा के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से इन घटनाक्रमों, वीडियो और समाचारों की निष्पक्ष जांच और संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण की मांग की। मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से 5 अप्रैल को दोपहर 1 बजे अधिक संख्या में पहुंचकर सभा को सफल बनाने की अपील की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गोदारा, क्यामुद्दीन पडिहार, मामराज साहरण, प्रधान लालचंद आशोपा, पूर्व प्रधान गोविंद मूंड, पीसीसी सदस्य रामकुमार तेतरवाल, उप प्रधान यासीन, सुरेश चौधरी झाड़ेली, मुमताज कंकराला, बजरंग नोखा, मोडाराम दियातरा, राजेन्द्र बेनीवाल, चेतराम भाम्भु, गंगाराम साहरण, मालाराम मूंड, सुधिर विश्नोई, आरिफ जुनेजा, जियाराम सरपंच, महावीर कस्वां, भीम सिंह किशनपुरा, सद्दाम सरपंच छत्तरगढ, सुरेन्द्र सिंवर सरपंच 17 केवाईडी, राजेन्द्र बेनीवाल, अनवर माधोडिग्गी, बाबुलाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।