भीलवाड़ा | ग्रीनवैली स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह संपन्न हुआ। प्रेप से कक्षा पहली में जाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं से छठी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह में अभिभावकों के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई। स्कूल के निदेशक डॉ. दिव्यजोत भाटिया ने कहा, ग्रेजुएशन बच्चों के शैक्षणिक जीवन की अहम उपलब्धि है।